ब्रेकिंग न्यूज : धर्मेंद्र के निधन की खबर पर फैली अफवाह — बेटी ईशा देओल ने बताया ‘पिता बिल्कुल स्टेबल।

0
image_search_1762835938752.jpg

मुंबई। मंगलवार सुबह फिल्म जगत में एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर तेजी से वायरल होने लगी। कई मीडिया वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह दावा किया गया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) का निधन हो गया है। देखते ही देखते यह खबर इंटरनेट पर फैल गई और प्रशंसकों में चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

इसी बीच, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने आगे आकर इन खबरों का स्पष्ट खंडन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके पिता पूरी तरह से सुरक्षित और स्थिर (Stable) हैं, तथा सोशल मीडिया पर फैल रही मौत की अफवाहें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

ईशा देओल ने अपने पोस्ट में लिखा—  “कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। मेरे पापा बिल्कुल ठीक हैं और स्टेबल हैं। गलत खबरें फैलाना बंद करें।”

हालाँकि, कुछ चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह भी दावा किया गया कि धर्मेंद्र की टीम ने निधन की पुष्टि की है। इस पर ईशा देओल ने कहा कि ऐसी सभी खबरों की सत्यता की जाँच ज़रूरी है, क्योंकि आधिकारिक परिवारिक बयान को ही सही माना जाना चाहिए।

धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक हैं और अब भी फिल्मों व सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाई देते हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार अफवाहें फैल चुकी हैं।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!