चौकी जूनापारा में नशा मुक्ति रैली, अवैध शराबखोरी पर कसी नकेल

0
IMG-20251228-WA0249.jpg

रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी

बिलासपुर । जिले में बढ़ते अपराधों में शराबखोरी एवं अन्य नशे की भूमिका को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध नशे के कारोबार और सेवन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को अवैध शराबखोरी एवं अन्य नशाखोरी के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के अनुपालन में जिले भर में बीते तीन से चार दिनों के भीतर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सैकड़ों मामलों में कार्रवाई की गई है। चौकी जूनापारा क्षेत्र में भी अवैध रूप से शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है। जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में कुल 22 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही नशाखोरी पर रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से चौकी जूनापारा पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम जोगीपुर एवं सावतपुर में ग्राम प्रमुखों के सहयोग से नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा पुलिस प्रशासन के इस अभियान की सराहना की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराबखोरी एवं नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी जिले भर में इस प्रकार की सघन कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!